स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया
संत कबीर नगर ।* जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया है कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में नमस्ते (NAMASTE & National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के अंतर्गत प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया है।
उन्होंने जनपद के समस्त पात्र प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों तथा उनके अभिभावकों को सूचित किया है कि वे अपने बच्चों को उक्त छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन की कार्यवाही समय से पूर्ण करें। साथ ही जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (नगर निकाय), ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों से अनुरोध/अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र में नमस्ते (NAMASTE) योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान एवं आवेदन की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराएं, जिससे कोई भी पात्र छात्र/छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
