हाथरस: सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में पुरानी रंजिश के चलते सिक्योरिटी गार्ड दिनेश कुमार शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हुए इस हमले में उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। परिजनों के अनुसार, दिनेश कुमार शर्मा गांव के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनके परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बुधवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर बना चबूतरा तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़े : 25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगातइसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद देर रात जब दिनेश कुमार ड्यूटी से लौटे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दिनेश कुमार शर्मा के अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सिक्योरिटी गार्ड दिनेश को परिजन तुरंत अलीगढ़ के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। दिनेश कुमार शर्मा अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।
घटना के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल विपिन चौधरी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
