बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छैलू पुत्र भगवानदीन ने कथित तौर पर अपनी ही मां कन्या देवी (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि कन्या देवी के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना को बेटे छैलू ने अंजाम दिया। हत्या के पीछे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा । मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे युवकों का एलडीए मुख्यालय में हंगामा ये खबर भी पढ़े : अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे युवकों का एलडीए मुख्यालय में हंगामा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

शिक्षा व्यवस्था की गहरी बीमारी का परिचायक  पूरे देश में हाल ही में राजधानी की सड़कों पर जो राजनीतिक और...
विचार मित्र 
संपादकीय: युवा-विरोधी प्रधानमंत्री? सवाल युवाओं के भविष्य का

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...
उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...
उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ