झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रेमिका की आंखों के सामने 40 वर्षीय युवक ने पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

हालांकि फंदा टूट गया, लेकिन युवक नीचे पत्थरों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के जेरा खास गांव निवासी लखन के रूप में हुई है। उसकी प्रेमिका लक्ष्मी ने बताया कि वह करीब चार साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान लखन के संपर्क में आई थी।

 फर्रुखाबाद : एटा जिला के बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत ये खबर भी पढ़े :  फर्रुखाबाद : एटा जिला के बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। लगभग तीन साल पहले वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर लखन के साथ रहने लगी थी। दोनों ग्वालियर और मुंबई में रहकर मजदूरी करते रहे और करीब 15 दिन पहले बिरगुवां गांव आए थे।

लक्ष्मी के अनुसार, लखन शराब पीने का आदी था। बुधवार सुबह उसने जूते खरीदने के लिए पैसे लिए, लेकिन शराब पीकर लौट आया। इसकाे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

कुछ देर बाद वह घर से निकल गया। जब वह उसे तलाशते हुए गांव के स्कूल के पास मंदिर परिसर पहुंची तो देखा कि लखन पेड़ पर चढ़कर गमछे का फंदा बना रहा है।

उसने काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन लखन ने फंदा गले में डालकर छलांग लगा दी। फंदा टूटने से वह नीचे पत्थरों पर गिर पड़ा। लक्ष्मी ने तुरंत फंदा हटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि लखन ने जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था, लेकिन अब वह उसे अकेला छोड़कर चला गया।

दो दिन पहले दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई थी, जिसे सीने से लगाकर और चूमते हुए वह फूट-फूटकर रोती रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बड़ागांव थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मामले में परिजनों ने लिखकर दिया है कि लखन ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार्रवाई प्रचलित है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी