मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों को भी सम्मान प्राप्त हुआ, जो विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। समारोह में विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ऋतिका ज्योत्सना तथा पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, उच्च आदर्शों का पालन करने तथा समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी अभिभावकों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया तथा उन्हें निरंतर ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय, परिवार, जनपद एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बिझालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में जयशंकर ने उठाया व्यापार संतुलन का मुद्दा

दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर...
राष्ट्रीय 
चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में जयशंकर ने उठाया व्यापार संतुलन का मुद्दा

बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट लूटा

उत्तर प्रदेश