सुपौल: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ट्रक चालक हिरासत में, वाहन जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सुपौल के बजरंग चौक पर सड़क हादसा।
  • ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत।
  • एक दिन पहले खरीदी थी नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक।

सुपौल। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक स्थित एसएच-91 पर सोमवार की अपराह्न तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान डहरिया पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी कैलू यादव के 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन से उतरकर शव को देखने लगा। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची छातापुर थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक पप्पू राय ने बताया कि वह ट्रक संख्या बीआर-31 जीसी-5013 में बालू लादकर भीमपुर की ओर से छातापुर बाजार की तरफ जा रहा था।

बजरंग चौक के पास अचानक बाइक गिरने की आवाज सुनाई दी। शीशे से देखने पर पता चला कि बाइक सवार युवक ट्रक के टायर की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार ने एक दिन पहले ही नई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खरीदी थी। बाइक की कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वह सोमवार को छातापुर स्थित हीरो शोरूम गया था। शोरूम से काम निपटाकर घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल14 जुलाई 2026 : दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव का है

मेष दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल14 जुलाई 2026 : दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव का है

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

यूसीसी समिति ने मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट सौंपी। लिव-इन संबंधों का पंजीयन अनिवार्य करने की अनुशंसा। बिना पंजीयन रहने पर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी का आरोप।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय