पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत; जहर खाने की बात कहकर तोड़ा दम

मौत के कारणों की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था युवक।
  • तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • उपचार के दौरान हुई मौत।

कोटा। शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पहले शराब के नशे में ससुराल पहुंचकर हंगामा करता रहा, लेकिन कुछ देर बाद उसने परिजनों को बताया कि वह पहले ही जहर खाकर आया है।

इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के खनी गांव निवासी पप्पू लाल (31) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं।

अलवर में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, घर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश ये खबर भी पढ़े : अलवर में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, घर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पप्पू अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके बाद उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके बोराबास स्थित भेरूपुरा भील बस्ती आ गई थी, जबकि दो बच्चे पिता के पास ही रह गए थे।

आरकेपुरम थाना के एएसआई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे पप्पू लाल बच्चों के कहने पर पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा।

वह शराब के नशे में था और वहां पहुंचते ही हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान उसने ससुराल पक्ष के लोगों को बताया कि वह पहले ही जहर खाकर आया है। उसने अपनी जेब से जहर की शीशी भी निकालकर दिखाई।

इसके बाद उसे गंभीर हालत में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता मोहन लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक के जहर खाने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

यूसीसी समिति ने मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट सौंपी। लिव-इन संबंधों का पंजीयन अनिवार्य करने की अनुशंसा। बिना पंजीयन रहने पर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी का आरोप।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी विक्रम जॉन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर। 13.06 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट बरामद। इंस्टाग्राम के...
राजस्थान 
अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय