अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

जाली नोटों के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • आरोपी विक्रम जॉन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर।
  • 13.06 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट बरामद।
  • इंस्टाग्राम के जरिए सप्लायर से संपर्क का खुलासा।

अजमेर। अजमेर में 13 लाख छह हजार रुपये के जाली नोटों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जॉन को सक्षम न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर जाली नोटों के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से जाली नोट सप्लायर के संपर्क में आया था।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले की जांच दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी को सौंपी है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद दरगाह थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

प्रकृति संरक्षण की मिसाल बना बिश्नोई समाज, स्वामी चिदानन्द ने शुरू किया पौधारोपण अभियान ये खबर भी पढ़े : प्रकृति संरक्षण की मिसाल बना बिश्नोई समाज, स्वामी चिदानन्द ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जाली नोट कहां तैयार किए गए, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

उन्हाेंने कहा कि मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अपने कार्यालय में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और कांस्टेबल एफसी राजेश को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर थाना गंज पुलिस ने विक्रम जॉन पुत्र हितसमल निवासी प्रिंस हिल कॉलोनी, बड़ी नागफणी, थाना गंज को घी मंडी स्थित राजकीय विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया था।

सूचना थी कि आरोपी किसी व्यक्ति को जाली नोट सौंपने के लिए वहां इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके बैग से 500-500 रुपये के 2,612 जाली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 13 लाख छह हजार रुपये है।

सभी नोट जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी जाली नोटों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 178, 179 एवं 180 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में आया था, जिसके जरिए उसे जाली नोट और नोटों की शीट उपलब्ध कराई गई थीं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले जाली नोट बाजार में चला चुका है या नहीं तथा इन्हें किसे सौंपने वाला था। मामले में पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

यूसीसी समिति ने मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट सौंपी। लिव-इन संबंधों का पंजीयन अनिवार्य करने की अनुशंसा। बिना पंजीयन रहने पर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी का आरोप।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी विक्रम जॉन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर। 13.06 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट बरामद। इंस्टाग्राम के...
राजस्थान 
अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय