लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद वजीरगंज पुलिस ने बम निरोधक दस्ता टीम ने कोर्ट परिसर में संघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। एहतियातन तौर पर पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है।
थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर को सिविल कोर्ट के अधिकारिक ईमेल पर एक मैसेज मिला। इसमें लिखा था कोर्ट रूम को जिलेटिन बम से उड़ा दिया जाएगा। इस सूचना के बाद टीम ने बम निरोधक दस्ता के साथ चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि धमकी भरा मेल प्रबाजानी लखनवी की आईडी से आया था। इस संबंध मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
