गौतमबुद्ध नगर डीएम कार्यालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी
घंटों चली सघन तलाशी में सब सामान्य मिला
नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला कलेक्ट्रेट में साेमवार सुबह को एक ई-मेल द्वारा सूचना दी गई कि कलेक्ट्रेट परिसर में बम रखा है। सूचना के आधार पर मौके पर आतंकवादी निरोधक दस्ता की टीम, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। कलेक्ट्रेट के पूरे परिसर की चप्पे -चप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, एक एस चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से डीएम कार्यालय में चेकिंग सुनिश्चित की गयी। उन्होने बताया कि अभी तक कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
