पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें
शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
रामनाथ सिंह
- जनसुनवाई में एसपी ने कई मामलों का स्वयं किया परीक्षण
बिजनौर। जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार के मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका पुलिस अधीक्षक ने स्वयं परीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से पूरे धैर्य के साथ उनकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए समयबद्ध ढंग से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए तथा पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये खबर भी पढ़े : कुण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तारउन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव है, उनमें बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई की जाए, जबकि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को जांच एवं कार्रवाई की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
एसपी अभिषेक झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सुलभ, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा, न्याय और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
