बीएसए से मिला शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधिमण्डलःस्थानान्तरण समायोजन की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए अनूप कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रों ने शासनादेश के अनुरूप जनपद में स्थानान्तरण और समायोजन, महिला शिक्षा मित्रों की ससुराल के निकट तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया कि शासनादेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।अध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया  कि शिक्षा मित्रों को समय पर मानदेय मिल जाय जिससे उन्हें  आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पडे। ़ बीएसए ने कहा कि शिक्षा मित्रों को मानदेय समय पर देने के लिये स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।प्रतिनिधि मण्डल में सूर्य प्रकाश शुक्ल, विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार द्विवेदी, जालंधर प्रसाद, अविनाश मिश्र, बाल गोपाल शुक्ल, राघवेन्द्र उपाध्याय, लालता प्रसाद, राजेश कुमार चौधरी, पवन कुमार तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद के साथ ही  अनेक शिक्षा मित्र, शिक्षक शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

आरोप पुलिस पीडीए समाज पर लगातार कर रही अत्याचार लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...
उत्तर प्रदेश 
थाने में दलित युवक की पिटाई के बाद मौत पर भड़के अखिलेश, बोले भाजपा राज में पुलिस बेलगाम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 