मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पुलिस ने कंकाल परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • गहिया घाट पर मिला नर कंकाल।
  • कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान।
  • 30 जून से लापता था युवक, 2 जुलाई को दर्ज हुई गुमशुदगी।

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के गहिया गांव स्थित गंगा घाट पर शनिवार को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

कंकाल की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम यादव पुत्र शंभू शरण यादव के रूप में हुई। पहचान कपड़ों और एक दांत पर चढ़ी चांदी की परत के आधार पर की गई।

परिजन के अनुसार, बेटा शिवम 30 जून को घर से नाराज होकर बाइक लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद 1 जुलाई को उसकी बाइक शास्त्री पुल पर लावारिस हालत में मिली थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। 2 जुलाई को देहात कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और उसके गंगा में कूदने की आशंका गहरा गई।

परिजन का आरोप है कि एक सप्ताह पहले दलापट्टी गांव के सामने गंगा में मिले एक शव का वीडियो वायरल हुआ था। यदि पुलिस ने समय रहते उसका संज्ञान लिया होता तो शव सही अवस्था में मिल सकता था।

चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा  ये खबर भी पढ़े : चाइनीज मांझे पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

पिछले दो दिनों से परिवार के लोग स्टीमर के जरिए गंगा में तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर गहिया घाट पर एक नर कंकाल मिलने पर उन्होंने उसकी पहचान लापता बेटे शिवम के रूप में की। परिजन का कहना है कि शिवम के गले में सोने की चेन भी थी, जो नहीं मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद परिजन के लिखित लिखित अनुरोध पर कंकाल अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

चील्ह थाना प्रभारी बद्री प्रसाद ने बताया कि नदी में मिले कंकाल की पहचान पिता ने कपड़ों और दांत के आधार पर लापता बेटे के रूप में पहचान की है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है और 21 अप्रैल 2026 को ही उसका विवाह हुआ था। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...