पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान चेतन यादव (50) के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड का निवासी बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, श्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचडी) की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान चेतन यादव पाइपलाइन लगाने के काम में जुटे थे।

मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर पानी निकालने के लिए मोटर संचालित की जा रही थी। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उन्हें बचाने दौड़े। साथी मजदूर अर्जुन यादव ने बताया कि चेतन को गिरता देख उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे भी करंट का झटका लगा। इसके बाद तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई।

घटना के बाद मजदूरों ने वाहन की व्यवस्था करने का प्रयास किया। अंततः साथी मजदूर पवन कुमार स्कूटी से गंभीर रूप से घायल चेतन यादव को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...