रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान
अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सेमिनार भवन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉक्टर उमेश कुमार वर्मा, डॉक्टर मुकेश राना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉक्टर अमोद ,डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर श्वेता वर्मा,द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया।
रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने रक्तदान की आवश्यकता और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
समारोह का संचालन यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नव्या ग्रीन फाउंडेशन को 28 अक्टूबर 2024 से अब तक सबसे अधिक रक्तदान करने वाले संगठन के रूप में प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया। यह उल्लेखनीय है कि यह पहली बार प्राप्त हुई है, जो कि शुरुआत एक वर्ष में इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सभी सम्मानित संस्थाएँ- नव्या ग्रीन फाउंडेशन,पंख "उड़ान एक उम्मीद की" संस्था,बाल गोपाल निःशुल्क एकेडमी,बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अकबरपुर,सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन,युवान फाउण्डेशन,आरोग्यम हॉस्पिटल (NTPC),रेडक्रॉस सोसायटी, केयर इण्डिया फाउण्डेशन,साहू चौपाल,गाजी फाउण्डेशन, सक्षम संस्था,फलाहे मिल्लत कमेटी,हेल्प प्वाइंट एनजीओ, विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल,मीना आर्या धर्मार्थ न्यास,मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी, अम्बेडकरनगर ताईक्वांडो एसोसियन,सहयोग फाउंडेशन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग अंबेडकर नगर, एचडीएफसी बैंक,टांडा,नरेन्द्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउण्डेशन, हेल्थ डायग्नो स्कैन एंड लैब्स, जीवन दायिनी संस्था,आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, भारतीय जनता युवा मोर्चा,प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट,हमदर्द कबीला एसोसिएशन, भूमि एजुकेशनल एंड सोशल चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रद्धेय रामसुधार "प्रकाश" फाउंडेशन,समाज सेवा फाउण्डेशन,युवक मंगल दल, ब्राहिमपुर कुसमा,समा फाउंडेशन, परम फाउंडेशन, जीवन आभा फाउंडेशन,
सम्मानित श्रेष्ठ रक्तदाता-
अंकित जायसवाल,तौफीक अनवर अंसारी,नीरज मौर्या, सौरभ सिंह पटेल,काशिफ अहमद अंसारी,अमन वर्मा,अनिल वर्मा,शंशाक शेखर सिंह,मनोज वर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, विपिन कुमार,महिला रक्तदानी में विजय श्री, अम्बरी मंसूर,शिवानी शर्मा,
समारोह में रक्तदानी संस्थाओं और उत्कृष्ट रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मान किया गया, जिनके निरंतर प्रयासों ने अंबेडकर नगर जनपद में रक्तदान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सका है। यह आयोजन समाज में रक्तदान की महत्ता को रेखांकित करता है और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
रक्त को सूचितापूर्ण रूप से मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए रक्त केन्द्र के समस्त लैब टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी सम्मानित संस्था के प्रतिनिधि व अन्य संभ्रांत रक्तदानी जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में डॉक्टर श्वेता वर्मा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया,।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
