थाना महुली पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अपराध रजिस्टर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* द्वारा नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के क्रम में ग्राम अपराध रजिस्टर (रजिस्टर संख्या-08) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । प्रशिक्षण के दौरान रजिस्टर संख्या-08 के उद्देश्य, महत्व एवं उपयोगिता से अवगत कराते हुए इसमें अंकित की जाने वाली समस्त प्रविष्टियों, उनके क्रम, अभिलेखीकरण की विधि तथा अद्यतन रख-रखाव के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया । साथ ही अभिलेखों की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध अद्यतन के महत्व पर विशेष बल दिया गया । रिक्रूट आरक्षियों को बताया गया कि ग्राम अपराध रजिस्टर स्थानीय अपराध की प्रवृत्ति, अपराधियों की गतिविधियों एवं पुलिस की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार है । अतः इसका सही एवं व्यवस्थित संधारण प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है । प्रशिक्षण के अंत में सभी रिक्रूट आरक्षियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक एवं अभिलेखीय कार्यों में दक्ष बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
