पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख, 02 उपनिरीक्षकों की प्रारम्भिक जाँच का दिया गया आदेश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार कक्ष में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों तथा थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगण/विवेचकों/हेडमुहर्रिर का अर्दली रूम किया गया । 
अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा थानों पर अधिक समय से लंबित महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त उ0नि0  जयराम सिंह यादव व उ0नि0  प्रमोद पाठक की प्रारम्भिक जाँच हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
 विवेचकों को विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया । यक्ष ऐप, E-समन एवं S-ID प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लाक क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।...
हार्ट अटैक से पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का निधन

रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने किया 758 करोड़ रुपये की लागत वाले 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास,
रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास :सीएम योगी

उत्तर प्रदेश

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...
उत्तर प्रदेश 
12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड निकालकर,एक जटिल जीवनरक्षक सर्जरी कर 34 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टरों ने निकाला छाती में धारदार हथियार,दिया जीवनदान