अस्थायी परिवार नियोजन की ओर बढ़ता दंपतियों का रुझान:सीएमओ

 — दो गर्भधारण के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखना आवश्यक:सीएमओ

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राजधानी में अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इंटरवल आईयूसीडी , प्रसवोत्तर आईयूसीडी व अंतरा इंजेक्शन जैसी आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं को बड़ी संख्या में दंपतियों ने अपनाया है। इन सेवाओं के माध्यम से दंपति अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुरूप गर्भधारण के बीच उचित अंतर बनाए रखने के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प चुन रहे हैं। ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी. सिंह ने कही।
उन्होंने  बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी स्लोगन "जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल" निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दो गर्भधारण के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखना आवश्यक है। इससे मां के शरीर को पर्याप्त समय मिलता है, जिससे एनीमिया, समयपूर्व प्रसव, कम वजन वाले शिशु के जन्म तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह अनियोजित गर्भधारण की रोकथाम, बच्चों के बेहतर पोषण एवं विकास तथा परिवार की प्रभावी योजना बनाने में भी सहायक है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 'बास्केट ऑफ चॉइस' की अवधारणा के अनुसार पात्र दंपतियों को इंटरवल आईयूसीडी, प्रसवोत्तर आईयूसीडी , अंतरा इंजेक्शन सहित विभिन्न अस्थायी एवं स्थायी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी, परामर्श एवं निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. एनबी. सिंह ने बताया आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी समुदाय स्तर पर पात्र दंपतियों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रत्येक पात्र दंपति तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाकर स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु और स्वस्थ परिवार सुनिश्चित करना है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

अलावल देवरिया (गोण्डा)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की...