एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

एसपी ने समय पर हल की शिकायतें , बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक की सराहना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अलावल देवरिया (गोण्डा)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में "सीनियर सिटीजन संपर्क अभियान चलाकर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया।
 
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को घर बैठे सुरक्षा का एहसास दिलाना और उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। एसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के घर संपर्क किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा, उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
अभियान के तहत कुल 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर संवाद किया गया। कई बुजुर्गों की समस्याएं जैसे स्वास्थ्य, पेंशन, घर की सुरक्षा और अकेलेपन से जुड़ी शिकायतें मौके पर ही संबंधित विभागों से समन्वय कर हल की गईं। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा घर आकर हालचाल पूछना और सम्मान देना उनके लिए गर्व की बात है।
 
बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के इस कदम की सराहना की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमित रूप से बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी मदद की जाएगी।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...