विश्व हिन्दू परिषद ने किया वृक्षारोपण
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल, शिवाजी नगर, लखनऊ पश्चिम द्वारा पर्यावरण की विशेष चिंता करते हुए शुक्रवार को वृक्षों की पर्यावरण शुद्धता में आधारभूत आवश्यकता के दृष्टिगत दयानिधान पार्क, लालबाग में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मनोज मिश्रा-जिला उपाध्यक्ष, गणेश शंकर पवार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, दुर्गेश कश्यप-उपाध्यक्ष, शिवाजी नगर, प्रेम यादव-मंत्री, शिवाजी नगर, श्याम सिंह-धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, शिवाजी नगर एवं बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
