गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी के मध्य तीसरी नई विद्युतकर्षण लाइन का सीआरएस निरीक्षण

स्पेशल ट्रेन द्वारा 71 किमी प्रति घंटे की अधिकतम अनुमेय गति का स्पीड ट्रायल  सफल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में गोंडा-बुढ़वल खंड पर गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी (4.89 किमी.) के मध्य का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के तीसरी नई विद्युतकर्षण लाइन के संरक्षा परीक्षण में आज रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण ओ.पी.सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अनुज मित्तल, मुख्य इंजीनियर/टीएमसी संजय यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार और मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल सहित लखनऊ मंडल तथा निर्माण संगठन के शाखाधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेशन का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड में प्वाइंट एण्ड क्रासिंग सं0 226ए का मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया। इसके पश््चात रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से गोण्डा कचहरी-गोण्डा जं0 रेलखण्ड के मध्य ब्रिज सं0 354, 362 तथा एलएचएस का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इसके उपरान्त समपार सं0 261ए पर पहुॅचने के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने समपार का अवलोकन किया तथा डयूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी।

महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तदुपरान्त गोण्डा जं0 रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर रेल संरक्षा आयुक्त ने मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, नवनिर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल, सेन्ट्रल रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन का व्यापक निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा। 
   
निरीक्षण के अंतिम चरण में, रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तृतीय विद्युतकर्षण युक्त रेल लाइन पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा 71 किमी प्रति घंटे की अधिकतम अनुमेय गति से सफल स्पीड ट्रायल किया।

इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।।, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सामान्य, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 