बांग्लादेश में मानसून का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 44 की मौत, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका। बांग्लादेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के सात जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं और लाखों लोग राहत एवं बचाव कार्यों पर निर्भर हैं।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार चट्टोग्राम, कॉक्स बाजार, बंदरबन, रंगामाटी, खग्राछड़ी, मौलवीबाजार और हबीगंज जिलों में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 2.68 लाख परिवार बाढ़ के कारण अपने घरों में फंस गए हैं और हजारों परिवार बाहरी दुनिया से कट गए हैं।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से राहत सामग्री पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं। कई परिवारों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है, जिससे खाना बनाना भी संभव नहीं हो पा रहा।

चट्टोग्राम निवासी नुरुल इस्लाम ने बताया, "हमारे घर में अब भी पानी भरा है। खाना बनाने का कोई साधन नहीं है। जो सूखा राशन था, वह खत्म हो चुका है और बिजली नहीं होने से बच्चों के साथ अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।"

सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। सेना और नौसेना की टीमें नावों के जरिए प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचा रही हैं।

आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री इकबाल हुसैन ने कहा कि सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है और जिन लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं, उनसे निकटतम राहत शिविरों में जाने की अपील की गई है।

भारी बारिश के कारण कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में भी भूस्खलन हुआ, जिसमें 16 शरणार्थियों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, की मौत हो गई। इन शिविरों में दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं और पहाड़ी ढलानों पर बने अस्थायी आश्रय हर मानसून में बड़े खतरे का सामना करते हैं।

खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी ये खबर भी पढ़े : खामेनेई का पार्थिव शरीर ले जाया गया कोम, जामकरन मस्जिद में की गई प्रार्थना, जुलूस की तैयारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 