इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष विराम लागू कराने में अमेरिका की पहल, बेरूत दौरे की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वॉशिंगटन/बेरूत। इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष विराम समझौते को लागू करने की दिशा में अमेरिका सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सैन्य सेंट्रल कमांड (सेंटकाॅम) का एक प्रतिनिधिमंडल आने वाले दिनों में लेबनान की राजधानी बेरूत का दौरा कर सकता है।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडाेलू ने अपनी रिपाेर्ट में बताया कि दाे वरिष्ठ लेबनानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह यात्रा अगले सप्ताह रोम में लेबनान और इज़राइल के बीच प्रस्तावित तकनीकी वार्ता से पहले हो सकती है।

तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप ये खबर भी पढ़े : तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप

बताया गया है कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य 26 जून को हुए अमेरिका समर्थित फ़्रेमवर्क समझौते को लागू करना होगा, जिसके तहत लेबनानी क्षेत्र से इज़राइली सेना की चरणबद्ध वापसी का प्रावधान है।

अमेरिकी विदेश विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सेंटकाॅम तकनीकी और लॉजिस्टिक स्तर पर दोनों पक्षों के साथ करीबी समन्वय बनाए हुए है। हालांकि, उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की संभावित यात्रा पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि फ़्रेमवर्क समझौता अब कार्यान्वयन के चरण में पहुंच चुका है और पहला "पायलट ज़ोन" जल्द शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही अन्य क्षेत्रों की मैपिंग और योजना पर भी काम जारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ समन्वय बढ़ाएगा, ताकि लेबनानी सरकार को इन क्षेत्रों सहित पूरे देश में अपनी संप्रभुता प्रभावी ढंग से बहाल करने में सहायता मिल सके।

वहीं, अमेरिकी सैन्य कमान (सेंटकाॅम) ने इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,321 हो गई है, जबकि 2 मार्च से अब तक 12,204 लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि, इज़राइली सेना अब भी दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में मौजूद है। इनमें कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिन पर दशकों से कब्ज़ा है, जबकि कुछ पर 2023–2024 के संघर्ष के दौरान नियंत्रण स्थापित किया गया था। हालिया सैन्य अभियान के दौरान इज़राइली सैनिक लेबनानी सीमा के भीतर लगभग 10 किलोमीटर तक आगे बढ़ गए थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुबारकबाद दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
राष्ट्रीय  राज्य 
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सूर्यापेट में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, कई गंभीर घायल

बस में कुल 43 यात्री सवार थे। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से...
राष्ट्रीय 
सूर्यापेट में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, कई गंभीर घायल

ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक,...
राष्ट्रीय  राज्य 
ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं: मोदी

‘देशहित के कामों से कांग्रेस को हमेशा परेशानी’, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर तीखा हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रहार किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
‘देशहित के कामों से कांग्रेस को हमेशा परेशानी’, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका