गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

छह घायलों की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक कचरा डंपिंग साइट का विशाल ढेर ढह गया। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर और 16 अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा रविवार तड़के करीब 2 बजे ग्बेसिया इलाके में हुआ।

ब्रिटिश दैनिक समाचार पत्र 'द गार्डियन' तथा चीन की आधिकारिक सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरकार के हवाले से बताया कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण लैंडफिल में जमा कचरे का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और पास में बने टेंट, झुग्गियों तथा कमजोर मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए एक्सकेवेटर और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हादसे में अपने पांच बच्चों को खोने वाली सिरे डियालो ने पत्रकारों से कहा, “मैंने अपने सभी बच्चों को खो दिया है। अब मैं बस भगवान पर भरोसा कर सकती हूं।”

यह दुर्घटना सरकार द्वारा लैंडफिल को बंद करने की योजना की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद हुई है। क्षेत्रीय प्रशासन मंत्री जेनाबू टौरे कमारा ने गुरुवार को कहा था कि साइट असुरक्षित हो चुकी है और यहां आने वाले कचरे को कोनाक्री से बाहर किसी दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

बारिश के मौसम में पश्चिम अफ्रीका के घनी आबादी वाले शहरों में भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। खराब बुनियादी ढांचे और अनियोजित बस्तियों के कारण ऐसे हादसों में जानमाल का नुकसान और बढ़ जाता है।

गिनी के प्रधानमंत्री अमादौ ओरी बाह ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने नुकसान का जायजा लेने के साथ राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की।

बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर बम हमला, एक की मौत और छह घायल ये खबर भी पढ़े : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर बम हमला, एक की मौत और छह घायल

प्रधानमंत्री ने लोगों से शांत रहने, एकजुटता बनाए रखने और बचाव सेवाओं तथा संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बचावकर्मी मलबे को हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। चश्मदीदों का कहना था कि मलबा इतना ज़्यादा था कि उसमें एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के साथ-साथ कमज़ोर घर भी दब सकते थे।

घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया कि उनके पांच बच्चे मारे गए। उन्होंने कहा, "मैंने अपने सभी बच्चों को खो दिया है। अब मैं बस भगवान पर भरोसा कर सकती हूं।"

गाैरतलब है कि, अप्रैल में विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1.51 करोड़ की आबादी में से लगभग 37 लाख लोग रोजाना 4.20 डॉलर (401.70 रुपये) से कम आय पर जीवन गुजारते हैं।

गिनी में दुनिया का सबसे बड़ा बॉक्साइट भंडार और सिमांडू में सबसे समृद्ध अप्रयुक्त लौह अयस्क भंडार है, जहां नवंबर में एक बड़ा खनन प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। लेकिन इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में बुनियादी ढांचा खराब है और गरीबी बड़े पैमाने पर है।

गुरुवार को गिनी की क्षेत्रीय प्रशासन मंत्री जेनाबू टौरे कमारा ने घोषणा की थी कि सरकार लैंडफिल को बंद कर रही है क्योंकि यह असुरक्षित है और कचरे को कोनाक्री के बाहर दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

सोना-चांदी की चमक फीकी, सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में...
कारोबार 
सोना-चांदी की चमक फीकी, सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट

उत्तर प्रदेश

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

मरीज की सांसें बचाने में वेंटिलेटर ही अंतिम अस्त्र नही : डा0 विवेक गुप्ता

वेंटिलेटर के आगे की लाइफ-सपोर्ट तकनीक पर देशभर के 50 डॉक्टरों को मिली ट्रेनिंगए SWAAC ELSO चेयरमैन-इलेक्ट डॉ. विवेक गुप्ता...
लाइफस्टाइल  उत्तर प्रदेश 
मरीज की सांसें बचाने में वेंटिलेटर ही अंतिम अस्त्र नही : डा0 विवेक गुप्ता