बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर बम हमला, एक की मौत और छह घायल

क्वेटा-कराची हाईवे पर धमाके में एक अधिकारी की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जानकारी के अनुसार सड़क के पास लगे विस्फोटक उपकरण फटने से हुआ धमाका

क्वेटा। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा वाहनों पर सड़क किनारे सुरक्षा काफिले पर बम से हमले की घटना सामने आई। पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका शनिवार को मस्तुंग जिले के खद कोचा इलाके में क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सड़क के पास लगाया गया एक विस्फोटक उपकरण सुरक्षा काफिले के गुजरने के दौरान फट गया।

दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग ये खबर भी पढ़े : दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

पुलिस के बयान के अनुसार, विस्फोट में एक वाहन को नुकसान पहुंचा, जबकि अन्य वाहन सुरक्षित रहे। बयान में कहा गया है कि विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सुरक्षाकर्मी के शव और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारियों ने अस्थायी रूप से राजमार्ग को बंद कर हमले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

यह घटना बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बलूच सशस्त्र समूहों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों के तुरंत बाद हुई है। हाल ही में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने घोषणा की थी कि उसके लड़ाकों ने एक ऑपरेशन के दौरान बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरनान शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है, जिसमें एक पुलिस स्टेशन को उड़ा दिया गया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कार्यालयों में भी आग लगा दी गई और कई पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए हिरासत में रखा गया।

सूत्रों के हवाले से द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि गुरुवार को हुए हमले के दौरान बीएलए लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिए और फिर इमारत को विस्फोटकों से उड़ा दिया। उन्होंने राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (नाड्रा) कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालयों में आग भी लगा दी।

ऑपरेशन के बाद जारी एक बयान में बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, "आज बलूच लिबरेशन आर्मी ने पिशिन में सरनान शहर पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया, पुलिस स्टेशन, नाड्रा कार्यालय और अन्य सरकारी इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया। ऑपरेशन के दौरान कई पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस स्टेशन से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के बाद इमारत को विस्फोट में नष्ट कर दिया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी लेती है।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दिया दोस्ती का संदेश

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचा है। अपनी लंबी समुद्री यात्रा...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दिया दोस्ती का संदेश

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

उत्तर प्रदेश