दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का निधन, पैरोल की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ढाका। बांग्लादेश अवामी लीग की नेता और पूर्वमंत्री डॉ. दीपू मोनी के पति तौफीक नवाज का मंगलवार रात ढाका के एक अस्पताल में निधन हो गया। दीपू मोनी के बड़े भाई जेआर वदूद टीपू ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि नमाज-ए-जनाजा और दफनाने की जगह और समय के बारे में बुधवार दोपहर के बाद फैसला किया जाएगा। दीपू मोनी इस समय जेल में बंद हैं। उन्होंने पैरोल के लिए अर्जी दी है।

ढाका ट्रिब्यून और बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, जेल में बंद अवामी लीग की नेत्री दीपू मोनी के बड़े भाई जेआर वदूद टीपू ने बताया कि उनके बहनोई तौफीक नवाज का रात 10:27 बजे कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल (यूनाइटेड हॉस्पिटल ) में निधन हुआ है।

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार ये खबर भी पढ़े : मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उनका अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। नवाज की नमाज-ए-जनाजा और दफनाने की जगह और समय के बारे में बुधवार दोपहर के बाद फैसला किया जाएगा। नवाज को 2019 में स्ट्रोक आया था।

बांग्लादेश उच्चतम न्यायालय के पूर्व वकील और शास्त्रीय संगीत के विशेषज्ञ नवाज को इसी वर्ष 27 मई को रिश्तेदार व्हीलचेयर पर अदालत ले गए थे ताकि वह तारीख पर आईं अपनी पत्नी से मिल सकें।

पूर्व मंत्री डॉ. दीपू मोनी को 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद 19 अगस्त 2024 को ढाका के बारीधारा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

वह इस समय मुंशीगंज जिला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बीच में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था।

वहां से ठीक होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था।उनके खिलाफ हत्या, मानवता के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने जैसे करीब 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अदालत ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 38 मामलों में गिरफ्तार दिखाया है।

जून 2026 में उन्हें उच्च न्यायालय से कुछ मामलों में अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय के अपीलीय डिवीजन ने सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत पर रोक लगा दी थी।

इस वजह से वह जेल से बाहर नहीं आ सकीं। पति तौफीक नवाज के निधन के बाद उनके वकीलों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंशीगंज जिला प्रशासन से पैरोल पर रिहाई की अर्जी लगाई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा