एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक अति भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, आज जबलपुर समेत 12 जिलों में ढाई से 4 इंच तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के ऊपर 18 अगस्त को सक्रिय हुआ अवदाब पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

इसके चलते 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार
टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना और छतरपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: अगले पांच साल जारी रहेंगी लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं ये खबर भी पढ़े : कैबिनेट का बड़ा फैसला: अगले पांच साल जारी रहेंगी लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम.

नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अब तक 22.6 इंच बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक 573.1 मिमी यानी 22.6 इंच बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 651.4 मिमी यानी 25.6 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में अब तक 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से में सामान्य से 16 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। तेज बारिश का दौर जारी रहा तो प्रदेश बारिश के सामान्य कोटे के करीब पहुंच सकता है।

40 जिलों में बारिश की कमी
पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी.

पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी और टीकमगढ़ में 4 से 58 प्रतिशत तक बारिश की कमी है। वहीं पश्चिमी हिस्से के 21 जिलों में सामान्य से 5 से 39 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

15 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और गुना में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शाहनगर थाना क्षेत्र के लुधगवां मोड़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप...
मध्य प्रदेश 
पन्ना में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नौ मजदूर घायल

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से...
मध्य प्रदेश 
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के भनौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए की जा...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में जमीन से निकले 29 धातु के गोले, जांच शुरू

महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में दिल्ली पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
महिला पुलिसकर्मी की मौत पर साथी हेड कांस्टेबल पर मुकदमा

महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में जुआ गिरोह पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी पकड़ा