MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

बरगी डैम के पहली बार खोले जाएंगे 9 गेट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट समेत 14 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। रीवा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

रीवा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन ये खबर भी पढ़े : सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम.

नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, डिंडौरी, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पहली बार खुलेंगे बरगी डैम के 9 गेट
मंडला, डिंडौरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण इस साल पहली बार बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे। मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे बांध के 9 गेट औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोले जाएंगे।

इससे 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा। 17 अगस्त की रात 8 बजे बांध का जलस्तर 420.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पानी की आवक 1620 क्यूमेक थी।

40 जिलों में अब भी कम बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में अब तक 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी और टीकमगढ़ में सामान्य से 4 प्रतिशत से 58 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी औसत से 1 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

जबकि अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और गुना में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

कई मौसम सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में दो चक्रवाती सिस्टम और दक्षिणी हिस्से से शीयर जोन गुजर रहा है।

इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना हुआ है। 17 से 21 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज