राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

राजस्थान विश्वविद्यालय को मिला नया रजिस्ट्रार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी तबादला आदेशों में 53 आरएएस और 40 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

चुनावी तैयारियों के बीच इतने बड़े स्तर पर हुए प्रशासनिक बदलाव को अहम माना जा रहा है। इससे पहले भी करीब सात दिन पहले सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

सरकार ने नए पदों पर नियुक्त किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 53 आरएएस अधिकारियों की सूची में राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव सहित कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर और सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को बदला गया है।

कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार, कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर का सचिव और महावीर सिंह-2 को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव बनाया गया है।

वहीं वीरेंद्र सिंह यादव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में डॉ. प्रीति सिंह पंवार को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में उप निदेशक, डॉ. राकेश कुमार मीणा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक छात्रवृत्ति एवं छात्रावास, अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में उप सचिव तथा मुकेश चौधरी-1 को एचसीएम रीपा जयपुर में उप निदेशक लगाया गया है।

पंकज कुमार और रामकिशोर मीणा-2 को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिलों में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

रेखा यादव को बांदीकुई में सहायक कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय और मनस्वी नरेश को निवाई में सहायक कलेक्टर लगाया गया है।

राजेश जोशी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा, अनिल कुमार-2 को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली, योगेश कुमार डागुर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर, अश्विन के. पंवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सतर्कता श्रीगंगानगर, लाखन सिंह गुर्जर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं आशु चौधरी, रंजीता गौतम और सुरेश कुमार राव को आगामी आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों की भी तबादला और पदस्थापन सूची जारी की है।

इनमें 20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि 13 नए प्रशिक्षु अधिकारियों और सात पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नए प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए प्रशासनिक एवं चुनावी जिम्मेदारियों से जोड़ा गया है।

इनमें अदिति को अलवर, सृष्टि डबास को कोटा, ऐश्वर्यम प्रजापत को खैरथल, मेधा आनंद को भीलवाड़ा, स्वाति को बीकानेर, राजपूत नेहा को अजमेर, मोहन लाल को जोधपुर, स्वींद्र मेघवाल को चित्तौड़गढ़, चौधरी बिरजू को पाली, अदिति यादव को उदयपुर, मृणाल कुमार को जयपुर, आराधना चौहान को गंगानगर, रोहित वर्मा को जैसलमेर और भानू शर्मा को भरतपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद