छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

बड़े ड्रग नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर पप्पूलाल उर्फ पप्पू को उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर और मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस की ओर से कुल 65 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को कांग्रेस ने भुलाया: अमित शाह  ये खबर भी पढ़े : वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को कांग्रेस ने भुलाया: अमित शाह 

आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, पुलिस टीम पर फायरिंग और मारपीट सहित गंभीर अपराधों के 16 से अधिक मामले दर्ज हैं।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता था। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और निजी वाहन से भी सफर नहीं करता था।

एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए साधारण यात्री बसों का इस्तेमाल करता था। इसी दौरान पुलिस को उसके उदयपुर में होने की सूचना मिली। टीम ने निगरानी रखकर उसे सेलिब्रेशन मॉल में खरीदारी करते समय दबोच लिया।

33 वर्षीय पप्पूलाल मध्यप्रदेश के नीमच जिले के हांडीपुरा का रहने वाला है। 12वीं तक पढ़ाई के बाद उसने खेती शुरू की, लेकिन जल्द ही अफीम और डोडा-चूरा की तस्करी में शामिल हो गया।

वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के सिंगोली थाने में उसके खिलाफ तस्करी का पहला मामला दर्ज हुआ था। इसमें वह करीब एक साल जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद उसने मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क और मजबूत कर लिया।

अप्रैल 2021 में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी और रायला थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल ऊंकार रायका और पवन चौधरी शहीद हो गए थे। इसके बाद से पप्पूलाल लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के अफीम उत्पादक किसानों को लालच देकर मादक पदार्थ जुटाता था और मारवाड़ क्षेत्र के जोधपुर, बाड़मेर व फलौदी के तस्करों तक डोडा-चूरा की खेप पहुंचाता था।

इस अवैध कारोबार से उसने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। वर्ष 2022 में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा ने कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया था।

पप्पूलाल के खिलाफ भीलवाड़ा के कोटड़ी, चित्तौड़गढ़ के बेगूं, जोधपुर के बिलाड़ा, फलौदी के लोहावट, श्रीगंगानगर के राजियासर तथा मध्यप्रदेश के रतनगढ़ और जावद थानों के अलावा सीएनबी कोटा में गंभीर मामले दर्ज हैं।

एएनटीएफ आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मारवाड़ और मध्यप्रदेश से जुड़े बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में अहम खुलासे होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सुपारी आयात में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का...
कारोबार 
डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

जयपुर। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार मोस्टवांटेड मादक पदार्थ तस्कर...
राजस्थान 
छह साल से फरार पुलिस जवानों का हत्यारा चढ़ा एएनटीएफ के हत्थे...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तर प्रदेश 
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान