राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

परिवार सोहन के 10वें जन्मदिन पर पहुंचा था दरगाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे और एक 18 वर्षीय युवक भी है। मृतक सोहन का आज रविवार को 10वां जन्मदिन था।

रोंकी गांव निवासी साजिदभाई सोरा का परिवार बेटे सोहन के 10वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ कुुवाडवा रोड थाना क्षेत्र में बेडी गांव की सीमा स्थित वीडी पीर दरगाह पर दर्शन और भोजन के लिए गया था।

इसी दौरान 5 वर्षीय सेफू पास स्थित तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख अन्य बच्चे उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए।

इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन देकर 2.54 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो को पकड़ा ये खबर भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन देकर 2.54 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दो को पकड़ा

इसी दौरान 18 वर्षीय साहिल सोरा भी उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गया। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण चारों पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल तालाब में उतरे और चारों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया।

मृतकों की पहचान सोहन सोरा (10), सेफू सोरा (5), साहिल सोरा (18) और अलीफा सोरा (10) के रूप में हुई है। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि सोहन का आज ही जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।

एसीपी भावेश जाधव ने बताया कि बेडी गांव की सीमा में स्थित वीडी पीर दरगाह पर परिवार सोहन के जन्मदिन के अवसर पर गया था। इसके बाद बच्चे पास में स्थित तालाब में नहाने के लिए उतरे थे।

बच्चों को डूबता देखकर युवक उन्हें बचाने के लिए पानी में गया, लेकिन वह भी उनके साथ डूब गया। कुवाडवा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य...
राष्ट्रीय 
विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सुपारी आयात में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी का...
कारोबार 
डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तर प्रदेश 
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान