लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि यूपी डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जी-20 रोड पर बड़ा बैराज के आगे एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।
जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे, जो जी-20 रोड से शहीद पथ की ओर जा रहे थे। तीव्र मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवती समेत तीनाें घायलाें को उपचार के लिए डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने युवती काे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मृतका की पहचान चिनहट के सेवाग्राम सोसाईटी निवासी मातादीन वर्मा की पुत्री अमिता वर्मा (28) के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
