विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता कार्यालय (सीएसटीई) परियोजना के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, निजी कंपनियों के चार प्रतिनिधियों तथा अज्ञात लोक सेवकों एवं निजी व्यक्तियों के खिलाफ रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे ने दो निजी कंपनियों के संयुक्त उद्यम को 179.50 करोड़ रुपये का स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य आवंटित किया था।

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

एजेंसी को जानकारी मिली थी कि संयुक्त उद्यम ने निर्धारित समय से पहले काम पूरा करने के एवज में करीब सात करोड़ रुपये के बोनस का दावा किया था।

आरोप है कि विजयवाड़ा स्थित सीएसटीई परियोजना के अधिकारियों ने संयुक्त उद्यम को अनुचित लाभ पहुंचाने और बोनस दावे की मंजूरी में मदद करने के लिए बोनस फाइल से संबंधित तारीखों में हेरफेर किया।

जांच एजेंसी के मुताबिक, निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आरोपित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को बताया था कि 16 अगस्त को उनका पुत्र विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा जाते समय रिश्वत की रकम पहुंचाएगा।

सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को एक निजी व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

सीबीआई ने बताया कि यह रिश्वत कंपनी के पक्ष में बोनस राशि को मंजूरी दिलाने और उसे जारी कराने के बदले दी जा रही थी। एजेंसी के अनुसार, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, पीठापुरम और हैदराबाद स्थित आरोपितों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार वरिष्ठ अनुभाग अभियंता और निजी व्यक्ति को 17 अगस्त को विजयवाड़ा स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रविवार को विजयवाड़ा में तैनात रेलवे के मुख्य...
राष्ट्रीय 
विजयवाड़ा में रेलवे इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख बरामद

राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

राजकोट। गुजरात के राजकोट में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों...
राष्ट्रीय  गुजरात 
राजकोट: तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में आयुष्मान भारत लागू, परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

उत्तर प्रदेश

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में रविवार को आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की लाश संदिग्ध हालत में...
उत्तर प्रदेश 
आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

पिपराइच के जंगल धूषण में हादसा, दूसरे घायल को उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तर प्रदेश 
डीजे उतारते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत