टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

मुख्यमंत्री धामी ने संभाली राहत-बचाव की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से की बातचीत और उपचार व पुनर्वास का दिया भरोसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली। अधिकारियों के अनुसार, सुरंग में फंसे 22 लोगों में से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने और सुरंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार,घटना चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुई,जहां मलबा और पानी भरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी शुरू की।मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके उपचार तथा पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

13aug71234

मुख्यमंत्री ने चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा है और अभियान की प्रगति की पल-पल की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरंग में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है और बचाव अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डिप्टी सीएमओ को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

धामी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स या अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और जब तक सुरंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

13aug712345

राज्य आपदा परिचालन केंद्र में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राहत एवं बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी-

टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित जानकारी के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सुरंग हादसे से संबंधित जानकारी, सहायता और रेस्क्यू अभियान से जुड़ी जानकारी के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:1070

0135-2710334

82188 67005

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

कीर्ति चक्र विजेता मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान का निधन

नई दिल्ली। भारतीय सेना के वीर योद्धा और असाधारण सैन्य अधिकारी मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान (सेवानिवृत्त) का गुरुवार को...
राष्ट्रीय  राज्य 
कीर्ति चक्र विजेता मेजर जनरल सुनील कुमार रजदान का निधन

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन