उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

नदी का बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है और कई पर्वतीय मार्गों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 17 स्थानों पर ऑरेंज और नौ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है।

केंद्रीय जल आयोग और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की मंगलवार सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा का जलस्तर 627.98 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका खतरे का स्तर 627 मीटर और चेतावनी स्तर 626 मीटर है। मंदाकिनी का जलस्तर 624.70 मीटर दर्ज किया गया है।

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच ये खबर भी पढ़े : जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 17 स्थानों पर ऑरेंज और नौ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क किया गया है।

बारिश के कारण ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) सिलाई बैंड, पालीगाड़, दुर्बिल और बनास में यातायात के लिए बाधित है। तवाघाट-गुंजी राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 68 और 81 पर मलबा-पत्थर आने से मार्ग प्रभावित है। धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ में मलबा आने से यातायात बंद है।

मुनस्यारी-मिलम सीमा मार्ग के किलोमीटर (किमी) 24 पर भी आवाजाही बाधित है। जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107बी) पर तमकनाला में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बंद है। संबंधित विभागों की ओर से मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में रुड़की में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर (मिमी), देवलथल में 90 मिमी, हरिद्वार में 86 मिमी, धारचूला में 85.8 मिमी और किच्छा में 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। डीडीहाट में 70.8 मिमी, थल में 70 मिमी, सोमेश्वर में 62 मिमी, रोशनाबाद में 62 मिमी और उत्तरकाशी में 53 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका के मद्देनजर लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में हरिद्वार के रुड़की में सर्वाधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के देवलथल में 90 मिमी, हरिद्वार में 86 मिमी, धारचूला में 85.8 मिमी और ऊधमसिंह नगर के किच्छा में 85 मिमी बारिश हुई। डीडीहाट में 70.8 मिमी, थल में 70 मिमी, अल्मोड़ा के सोमेश्वर में 62 मिमी, रोशनाबाद में 62 मिमी और उत्तरकाशी में 53 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी के मोरी में 42 मिमी, बड़कोट में 26 मिमी, भटवाड़ी में 23 मिमी और पुरोला और चिन्यालीसौड़ में 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दे बदलते रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार अपनी मांग बदल रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे...
राष्ट्रीय 
हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने को कहा...
राष्ट्रीय 
पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड  नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन...
राष्ट्रीय 
जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात