स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

देवरिया में बड़ा सड़क हादसा 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे देवगांव के समीप स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई छात्र समेत 18 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अकबर (३५) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह छात्रों को स्कूल पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। देवगांव के समीप देवरिया की ओर से आ रही एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा चालक अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंश (12 ), पूनम तिवारी (40), रिषभ यादव (14), निकिता तिवारी (23), शिक्षा वर्मा (23), प्रगति सिंह (22), जानकी तिवारी (23), नेहा सिंह (29), पल्वी सिंह (24 ), पियूष(9), कुसुम गुप्ता (38), आदित्य यादव (12), खुशी गुप्ता (15), प्रियंका ओझा (30), प्रिया ओझा (29), कुसुम गुप्ता (38), निकिता तिवारी (25), शिक्षा (25) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को गौरी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। कुछ घायलों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए।

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत ये खबर भी पढ़े : पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

बताया गया कि दुर्घटना के समय स्कूल बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं भी सवार थे। हादसे के बाद कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर गौरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद मृतक अकबर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य रजनी पटेल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, जहां बच्चों को मां की तरह दुलार किया और अपने स्टाफ पर लापरवाही करने पर भड़क गई।

थानेदार मृत्युजंय राय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

भारतीय अधिकारियों से अब तक नहीं हुई मुलाकात, ये पहली भारत यात्रा  काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही...
अंतर्राष्ट्रीय 
बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी