पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

टोल में भी तेज रफ्तार में भागा ड्राइवर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रणवीर करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र के करगुआं गांव के पास हुआ। गांव निवासी राघवेंद्र राजपूत खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। आठ साल की बेटी नित्या और पांच साल का बेटा रणवीर। रणवीर चिरगांव के बचपन स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था।

राघवेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चे घर से करीब 500 मीटर दूर ट्यूशन पढ़ने जाते थे। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुबह ट्यूशन गये थे। छुट्टी के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रहे थे।

गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट ये खबर भी पढ़े : गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट

सुबह करीब आठ बजे झांसी-कानपुर हाईवे पार करते समय रणवीर अचानक उनसे दो कदम आगे निकल गया। तभी तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी।

राघवेंद्र के मुताबिक चालक ने ब्रेक तक नहीं लगाया और एंबुलेंस लेकर मौके से भाग गया। हादसे में बेटा लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

टोल पर भी नहीं रोकी रफ्तार
टक्कर के बाद चालक ने एंबुलेंस की रफ्तार और बढ़ा दी। कुछ दूरी पर टोल प्लाजा होने के बावजूद उसने वाहन धीमा नहीं किया। पुलिस अब हाईवे और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे एंबुलेंस की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके।

इकलौते बेटे की मौत से राघवेंद्र सदमे में हैं। हादसे की खबर मिलते ही मां अंजू रोते-रोते बेसुध हो गईं। छोटा होने के कारण रणवीर माता-पिता और पूरे परिवार का लाड़ला था। उसकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज