काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में अमर बलिदानियों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों का त्याग और बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने संस्था को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शशि गुप्ता ने वंदे मातरम् और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। संचालन कवि डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी, महासचिव विजय तुली, डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, हरीश बजाज, ओम नारायण सक्सेना, प्रवीण मिश्रा, जीसी मिश्रा, राकेश मिश्रा, अनामिका अवस्थी, आलोक दुबे, गोपाल शर्मा, शालू यादव, अतुल कुमार गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, रामनिवास गुप्ता, ओंकार मनीषी, इंजीनियर आरके अग्रवाल, संजीव सक्सेना, महिमा शुक्ला, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, कुमुद गुप्ता, डॉ. राजीव वर्मा, मुकेश कुमार राठौड़ समेत अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
