रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

गीकबेन्च पर सामने आई अहम जानकारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,रेडमी नोट 17 प्रो के साथ रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को भी चीन और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसी बीच इसका ग्लोबल वेरिएंट गीकबेन्च बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

गीकबेन्च पर दिखा रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स
गीकबेन्च लिस्टिंग में Redmi के आगामी स्मार्टफोन को 2609FRA74G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में मौजूद ‘G’ से इसके ग्लोबल वेरिएंट होने का संकेत मिलता है। इससे पहले यही मॉडल थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था, जहां इसके Redmi Note 17 Pro Max नाम की पुष्टि हुई थी।

दीक्षारम्भ–2026 का समापन दिवस हुआ  ये खबर भी पढ़े : दीक्षारम्भ–2026 का समापन दिवस हुआ

गीकबेन्च 7 के अनुसार, फोन मेंक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका पार्ट नंबर SM6850 बताया गया है। प्रोसेसर के चार परफॉर्मेंस कोर 2.61GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz की स्पीड पर काम करते नजर आए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिलने की उम्मीद है।

लिस्टिंग में फोन को 8GB RAM और Android 16 के साथ टेस्ट किया गया है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max ने सिंगल-कोर टेस्ट में 924 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 अंक हासिल किए हैं।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलने की संभावना है।

फोन को 8GB और 12GB LPDDR5X रैम विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वेरिएंट मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें UFS 2.1 और UFS 4.0 स्टोरेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69K रेटिंग, eSIM सपोर्ट और Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिलने की संभावना है।

चीन और ग्लोबल मॉडल में हो सकता है अंतर
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 Pro Max का चीन में लॉन्च होने वाला मॉडल ग्लोबल वेरिएंट से अलग हो सकता है। चीनी मॉडल में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है।

फिलहाल Redmi ने Note 17 Pro Max की ग्लोबल लॉन्च डेट या आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी इन जानकारियों को संभावित स्पेसिफिकेशन और लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज...
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का शुभारम्भ भारत के 14 वें राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद की उपस्थिति मानस कथा व्यास संत श्री...
उत्तर प्रदेश 
स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना