रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के अनेक समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज खत्री ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’ ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। एक यूनिट रक्त से उसके विभिन्न घटकों के माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पात्र लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनना चाहिए।
लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की अध्यक्ष लायन लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में महिला और पुरुष में कोई भेद नहीं है। निर्धारित स्वास्थ्य मानकों और पर्याप्त हीमोग्लोबिन वाली पात्र महिलाएं भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से भी स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन शिशिर खरे ने दोनों क्लबों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सामूहिक रूप से रक्तदान अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में समाजसेवी आलोक शुक्ला, हेल्दी एवं एक्टिव लाइफस्टाइल न्यूट्रिशन सेंटर के संचालक डॉ. पंकज मिश्रा, कोच अंकिता केशरवानी, लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन अश्वनी सिंह, सचिव संतोष भगवन, लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की सचिव अनीता पांडे, कोषाध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी सिंह, राजेश मौर्य सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के उपाध्यक्ष आर.बी. सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के साथ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपिका केसरवानी, पवन नन्दन भट्ट, विशाल शुक्ला, कुसुम लता गुप्ता (काउंसलर), संदीप मिश्रा, आशिक अली, मनोज प्रजापति, शिवम, अर्पित, नितिन श्रीवास्तव, आशीष, खुशबू, रेखा और शमशाद सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

रावलपिंडी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...
झारखंड 
बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण