बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी

IMG-20260808-WA0030

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बहराइच में पार्टी का पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। प्रशासन के इस फैसले को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार देते हुए सहनी दर्जनों समर्थकों के साथ सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। ​जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध दर्ज कराने के बाद मुकेश सहनी बहराइच स्थित 'लेजर रिज़ॉर्ट' टिकोरा मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की और सभी का हौसला बढ़ाया। ​बैठक के दौरान मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि निषाद और वंचित समाज के हक व आरक्षण की लड़ाई किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी लगातार गांव-गांव जाकर लोकतांत्रिक तरीके से लोगों को जागरूक करेगी और इस दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन को और तेज करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान श्री साहनी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और वंचित समाज की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिलों में लगातार कार्यक्रम रोकना प्रशासनिक तानाशाही का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में जातीय मानसिकता झलक रही है, लेकिन शोषित वर्ग अपने अधिकारों के लिए किसी भी प्रशासनिक दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। वीआईपी प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपनी गलती स्वीकार नहीं करता और वर्ष 2027 से पहले निषाद व शोषित समाज के आरक्षण पर निर्णय नहीं लिया जाता, तो कार्यकर्ता गंगाजल हाथ में लेकर भाजपा के खिलाफ मतदान न करने का संकल्प लेंगे।वीआईपी प्रमुख ने साफ किया कि गरीब, निषाद और वंचित समाज के सम्मान की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है और पार्टी इसे निर्णायक मोड़ तक ले जाएगी। जिला कार्यक्रम प्रभारी अनिल निषाद ने बताया कि शुक्रवार को बहराइच के हरियाली रिजॉर्ट में कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं प्रेस वार्ता कार्यक्रम आयोजित होना था जिसकी अनुमति जिला प्रशासन से मिली थी। लेकिन कार्यक्रम से पूर्व अचानक गुरुवार रात कावड़ यात्रा व नेपाल में हिंसा का हवाला देकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम अनुमति रद्द कर दी गई और भारी फोर्स लगाकर कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अपने नेता के स्वागत के लिए बृजेश साहनी, विक्रम निषाद, डॉ वीर बहादुर निषाद, विनोद साहनी, अवधेश निषाद, एडवोकेट हरिओम निषाद, अर्जुन निषाद, प्रेम मल्होत्रा सोनू , विनेश निषाद, गौरी शंकर,दिनेश,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

पीडीए पंचायत में भाजपा पर बरसीं सीमा राजभर, बोलीं- जनता बदलाव को तैयार ये खबर भी पढ़े : पीडीए पंचायत में भाजपा पर बरसीं सीमा राजभर, बोलीं- जनता बदलाव को तैयार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

रावलपिंडी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

उत्तर प्रदेश

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान