थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में कुल 09 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें 5 राजस्व विभाग व 4 पुलिस विभाग से सम्बन्धित है। 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व से जुड़े विवादों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, रास्ता, सीमांकन, कब्जा सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाए तथा प्रकरण का विधिसम्मत एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
डीएम एवं एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें और जनता की शिकायतों का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति