जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक शाॅपिंग मेगा मार्ट को महंगा पड़ गया।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कैरी बैग का अलग से शुल्क वसूलने को सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार मानते हुए मैनेजर को उपभोक्ता को 3,016 रुपये अदा करने का आदेश दिया है।

गोरखपुर क्षेत्र द्वारा खलीलाबाद में भव्य एमएसएमई ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन ये खबर भी पढ़े : गोरखपुर क्षेत्र द्वारा खलीलाबाद में भव्य एमएसएमई ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन

इसमें कैरी बैग के 16 रुपये, मानसिक पीड़ा के लिए 15 साै रुपये और परिवाद व्यय के 15 साै रुपये शामिल हैं। धनराशि आदेश की तिथि से एक माह के भीतर देनी होगी।

आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और सदस्य गीता ने यह आदेश जोगियापुर निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के परिवाद पर सुनाया।

इस मामले में शनिवार को हुए आदेश के बाद परिवादी हिमांशु श्रीवास्तव ने 10 नवंबर 2024 को टीडी कॉलेज रोड, हुसैनाबाद स्थित विशाल मेगा मार्ट से 2,436 रुपये की खरीदारी की थी। इसके बाद उनसे कैरी बैग के लिए अलग से 16 रुपये वसूले गए।

उनका आरोप था कि खरीदारी से पहले या दौरान कैरी बैग के लिए अतिरिक्त शुल्क की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। इस पर उन्होंने 13 नवंबर 2024 को जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया।

परिवादी की ओर से तर्क दिया गया कि कैरी बैग की कीमत अलग से ली जा रही है तो ग्राहक को इसकी कीमत की जानकारी पहले से देना जरूरी है, ताकि वह इसे लेने या नहीं लेने का स्वतंत्र निर्णय कर सके।

आरोप लगाया गया कि ग्राहकों को अपना कैरी बैग लेकर प्रतिष्ठान में प्रवेश की अनुमति भी नहीं थी। मामले में खरीदारी की रसीद समेत अन्य दस्तावेज और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के 22 दिसंबर 2020 के निर्णय का हवाला दिया गया।

सुनवाई के बाद आयोग ने कैरी बैग का शुल्क वसूलने को सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना। आयोग ने 16 रुपये लौटाने के साथ मानसिक पीड़ा और परिवाद व्यय की राशि देने का आदेश दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी