पुण्य तिथि पर याद किये गये गांधीवांदी विचारक वंशीधर दूबेः योगदान पर चर्चा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - प्रसिद्ध गांधीवांदी विचारक कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति  वंशीधर दूबे को उनके पन्द्रहवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। शुक्रवार को समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे, उप सभापति रश्मि दूबे के संयोजन में समिति पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी कला भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू प्रतिमा को नमन् किया।
माल्यार्पण के बाद  एक गोष्ठी आयोजित कर वंशीधर दूबे के योगदान को याद किया गया। वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ला, देवानन्द पाण्डेय, शेषनाथ पाठक, अपूर्व शुक्ल, हरीश पाठक आदि ने कहा कि वंशीधर दूबे ने गांधी कला भवन को आधार बनाकर बापू के विचारों से लोगों को जोड़ने का आखिरी क्षण तक अपना प्रयास जारी रखा। वे प्रसिद्ध गांधीवादी थे। आज  गांधी कला भवन को विकास प्राधिकरण का कार्यालय बना दिया गया है, इसके बाद से ही वैचारिकी का प्रमुख स्थल हाशिये पर है। इसके बावजूद प्रसिद्ध गांधीवादी वंशीधर दूबे का योगदान सदैव याद किया जायेगा। समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि वंशीधर दूबे के सपनों को पूरा करने के लिये कला प्रसार समिति का रचनात्मक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे को नमन् करने वालों में यजत शुक्ल, पदमेश दूबे, गुरू प्रसाद शुक्ल, राजेश पाठक, पूजा, पूनम, सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी, सुड्डू श्रीवास्तव, अमरनाथ शुक्ल आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 50 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा

सांसद पप्पू यादव की सदस्यता समाप्त करने की मांगः लोकसभाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

बस्ती - बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन में कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान...
उत्तर प्रदेश 

कृषि विज्ञान केन्द्र पर संरक्षित खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

बस्ती - कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती में दिनांक 03 से 07 अगस्त, 2026 तक किसानों एवं ग्रामीण युवाओं के लिए...