जनपद में उपमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
बस्ती - प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 08 अगस्त 2026 प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ज़िला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा हेलीपैड स्थल, वीवीआईपी रूट तथा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक तथा संबंधित विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने हेलीपैड के निर्माण व सुरक्षा मानकों, वीवीआईपी के आगमन हेतु निर्धारित रूट पर यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों, तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो और समय रहते सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ। साथ ही रूट डायवर्जन, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं (एम्बुलेंस/मेडिकल टीम) एवं भीड़ नियंत्रण हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
