बाएफ एवं टाटा मोटर्स के सहयोग से ग्रामीण विकास को नई दिशा
तख्तरवा में विकास कार्यों का अवलोकन, लाभार्थियों को सौपे प्रमाण-पत्र
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला(बलरामपुर)। एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम तख्तरवा में विभिन्न विकास गतिविधियों का अवलोकन एवं लाभार्थियों को परिसंपत्तियों का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक विकास अधिकारी आदित्य प्रकाश रहे।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी ने सौर आधारित सिंचाई प्रणाली, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर होम लाइट, वाड़ी विकास, वर्मी कम्पोस्ट, बैकयार्ड पोल्ट्री तथा सूक्ष्म उद्यम जैसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्रुप आधारित 10 सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के 6 लाभार्थियों को परिसंपत्तियों का प्रमाण पत्र वितरित किया।
ये खबर भी पढ़े : 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में राज्यपाल को भेजा ज्ञापनअपने संबोधन में आदित्य प्रकाश ने कहा कि बाएफ एवं टाटा मोटर्स के सहयोग से ग्राम तख्तरवा में किए जा रहे विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इन प्रयासों से ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होने के साथ-साथ उनकी सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने लाभार्थियों से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
इसके पश्चात बाएफ के प्रोग्राम मैनेजर पंकज सिंह और टाटा मोटर्स के प्रोग्राम मैनेजर रोशन कश्यप ने परियोजना के उद्देश्यों, कार्यों एवं ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला, इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुधनाथ जायसवाल, ग्राम सचिव अखिलेश कुमार, परियोजना टीम के अखिलेश कुमार, अमन तिवारी, चंद्रिका प्रसाद एवं सतीश सरोज सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
