प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा गुणवत्तापूर्ण समाधान

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा आज दिनांक 07.08.2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, जिससे पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास और संवाद और अधिक सुदृढ़ हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

   फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...
निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ। सीएसआईआर-भारतीय समेकित औषधि संस्थान जम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद को लखनऊ स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा।निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

भूस्खलन और खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर धाम यात्रा स्थगित

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते...
उत्तराखंड 