राजग का हिस्सा बने नए सांसदों से प्रधानमंत्री की मुलाकात

सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से की बातचीत जाना उनका हालचाल 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए लोकसभा के सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की। इस मुलाकात में शिवसेना (शिंदे) के 7, एनसीपीआई के 20, एनसीपी (अजीत पवार) के 2, उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसद शामिल हुए। इस दौरान राजग में शामिल हुए सभी नए सांसदों को प्रधानमंत्री ने संसद में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता के प्रभावी इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क करें।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बातचीत का कुछ हिस्सा मराठी भाषा में भी हुआ। प्रधानमंत्री न केवल मराठी भाषा समझते हैं बल्कि बोलते भी हैं। प्रधानमंत्री ने धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर से बातचीत के दौरान उनके योगाभ्यास के बारे में पूछा और स्वास्थ्य एवं दिनचर्या को लेकर चर्चा की।

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय ये खबर भी पढ़े : शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

यह बैठक पूरी तरह से संवादात्मक और विकास केंद्रित रही, जिसमें सांसदों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने पार्थ पवार से मराठी में बात की- पार्थ, आई कशा आहेत ? काळजी घ्या.” (सुनेत्रा पवार के स्वास्थ्य की ली जानकारी) प्रधानमंत्री ने पार्थ पवार से बातचीत के दौरान पूछा- “कैसे हैं पवार साहब? अपना ख्याल रखिए।”

पीएम मोदी और पार्थ पवार के बीच मराठी में बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार के स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सांसद शताब्दी रॉय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को सोशल मीडिया पर प्रभावी तरीके से सक्रिय रहने पर जोर दिया। 

सोशल मीडिया के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के सांसदों को योग करने और साल में एक बार स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों और युवाओं से मिलने पर जोर दिया ताकि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

प्रधानमंत्री को उन्होंने माचा चाय के बारे में बताया। इस जापानी चाय के बारे में उन्होंने उत्सुकता से सुना। बैठक के बाद सांसदों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सकारात्मक तरीके भाग लेने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने संसद की कार्यवाही बाधित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हंगामे के कारण नए सांसदों को सदन में बोलने का अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के साथ आए राज्यसभा के नए सांसदों से मुलाकात की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

   फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...
निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ। सीएसआईआर-भारतीय समेकित औषधि संस्थान जम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद को लखनऊ स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. जबीर अहमद को सीएसआईआर-एनबीआरआइ के निदेशक की जिम्मेदारी

पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

बदायूं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा।निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश वर्मा, मोहित यादव सचिव

भूस्खलन और खराब मौसम के चलते मद्यमहेश्वर धाम यात्रा स्थगित

देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते...
उत्तराखंड 