राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे
राहुल गांधी ने ट्विटर पर दी जानकारी
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज जाएंगे। यह जानकारी राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी।उन्होंने कहा, "मैं कल प्रयागराज जाऊंगा। यहां के केपी ग्राउंड में रोजगार और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर लोगों से बातचीत करूंगा। यह वह शहर है जहां सबसे अधिक युवा तैयारी करते हैं। "
उन्होंने स्पष्ट किया है कि कमी छात्रों में नहीं बल्कि सिस्टम में है जो आपकी (छात्रों) कोशिशों का सही फल नहीं देता। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, सालों का इंतजार और किसी की कोई जवाबदेही नहीं। कोटा में छात्रों ने आवाज उठाई, देहरादून में फिर आवाज़ें उठीं और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां बरसाई गईं। आखिरकार, एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यह सरकार तभी झुकती है जब आवाजें एकजुट होकर उठती हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
