मौसम अपडेट: पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा संभव

आईएमडी का अनुमान, कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश के आसार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं की भीसंभावना  

नई दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी इस दौरान भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह-दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। यह सिलसिला रात तक जारी रह सकता है। इस दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31-33 डिग्री सेल्सियस और 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी।

राजधानी में आज सुबह से झमाझम बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया और कहीं-कहीं पर आवाजाही करने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक सप्ताह के अधिकतर दिनों में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के कई हिस्सों तथा पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दिखाई सोल्जराथॉन को हरी झंडी, सैनिकों के प्रति एकजुटता का संदेश ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति मुर्मु ने दिखाई सोल्जराथॉन को हरी झंडी, सैनिकों के प्रति एकजुटता का संदेश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 9-12 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 6-12 अगस्त, उत्तराखंड में 7-12 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-10 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7-9 अगस्त, पश्चिमी राजस्थान में 8-10 अगस्त के दौरान; पूर्वी राजस्थान में 10-11 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वी राजस्थान में 7-9 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10-12 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10-12 अगस्त, विदर्भ में 7-10 अगस्त के दौरान, छत्तीसगढ़ में 8-10 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और झारखंड में 7-8 अगस्त, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8-9 अगस्त, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7-9 अगस्त, बिहार में 7-9 अगस्त, ओडिशा में 8-12 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में कहीं-कहीं पर 5-6 दिनों के दौरान बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

पश्चिम भारत के मध्य महाराष्ट्र में 7 अगस्त, गुजरात क्षेत्र में 9-10 अगस्त, सौराष्ट्र और कच्छ में 9 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले पांच-छह दिनों के तूफानी हवाएं भी चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और मिज़ोरम में बहुत अधिक बारिश (12-20 सेमी), गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम और दिल्ली में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...